राजस्थान जन मंच ने एबीवीपी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री एस. बालकृष्ण का किया भव्य स्वागत
भीलवाड़ा, 11 जून। तेरापंथ नगर में राजस्थान जन मंच द्वारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री एवं क्षेत्रीय संगठन मंत्री का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
राजस्थान जन मंच के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता ने अतिथियों का प्रभु श्रीराम का दुपट्टा ओढ़ाकर तथा प्रभु श्रीराम की भव्य दिव्य प्रतिमा भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर संगठन एवं राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थी परिषद की भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई।
अपने संबोधन में एस. बालकृष्ण ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यों एवं संगठनात्मक अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि परिषद के पूर्णकालिक कार्यकर्ता निष्ठा, समर्पण और सेवा भाव के साथ देशभर में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज एबीवीपी देश का सबसे बड़ा छात्र संगठन बनकर लाखों युवाओं को राष्ट्रहित और सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का कार्य कर रहा है।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता शिक्षा, समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और युवाओं के नेतृत्व विकास के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। संगठन की यही कार्यसंस्कृति उसे देशभर के युवाओं के बीच विशेष पहचान दिलाती है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके मार्गदर्शन को प्रेरणादायक बताया तथा राष्ट्र एवं समाज के प्रति युवाओं की जिम्मेदारी पर भी विचार-विमर्श किया।
— मोनू सुरेश छीपा
संपादक, The Voice of Rajasthan
