सोमवती अमावस्या पर भारत विकास परिषद ने किए फल एवं शिशु किट वितरित

By admin

Published On:

Date:

रेफरल चिकित्सालय व जननी केंद्र में भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य लाभ की कामना

सोमवती अमावस्या पर भारत विकास परिषद ने किए फल एवं शिशु किट वितरित


रेफरल चिकित्सालय व जननी केंद्र में भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य लाभ की कामना


गुलाबपुरा, 15 जून (रामकिशन वैष्णव)। स्थानीय भारत विकास परिषद शाखा, गुलाबपुरा द्वारा सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर सेवा गतिविधि के तहत रेफरल चिकित्सालय एवं जननी केंद्र में भर्ती मरीजों को फल एवं नवजात शिशुओं के लिए शिशु किट वितरित किए गए।


कार्यक्रम चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश चौधरी के सानिध्य में आयोजित हुआ। इस दौरान भर्ती मरीजों एवं नवजात शिशुओं के परिजनों को फल एवं शिशु किट प्रदान कर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद भविष्य की कामना की गई।


फल वितरण की व्यवस्था दिनवानी परिवार एवं वेद प्रकाश शर्मा द्वारा की गई, जबकि नवजात शिशुओं के लिए शिशु किट की व्यवस्था साक्षी एंटरप्राइजेज के अनुराग चौधरी ने की। साथ ही चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश चौधरी को पूरे माह नवजात शिशुओं के लिए वितरणार्थ अतिरिक्त शिशु किट भी उपलब्ध कराए गए।


इस सेवा कार्य में कन्हैयालाल सोनी, किशोर राजपाल, प्रेमचंद दिनवानी (गुड्डू भाई), अजय रांका, महादेव मूंदड़ा, अनुराग चौधरी, संगीता चौधरी, ज्योति दिनवानी एवं लीला देवी गगड़ सहित परिषद के सदस्यों एवं मातृशक्ति ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।


भारत विकास परिषद के इस सेवा कार्य की मरीजों एवं उनके परिजनों ने सराहना करते हुए परिषद के प्रति आभार व्यक्त किया। परिषद पदाधिकारियों ने बताया कि शाखा द्वारा समय-समय पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े सेवा कार्य निरंतर संचालित किए जाते हैं।


✍️ रामकिशन वैष्णव

गुलाबपुरा


Leave a Comment

Related News