भाजपा राष्ट्रीय संगठक नागेंद्र नाथ त्रिपाठी का राजस्थान जनमंच ने किया भव्य स्वागत-अभिनंदन
दिल्ली स्थित भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में कैलाश सोनी के नेतृत्व में हुआ सम्मान समारोह
भीलवाड़ा, 15 जून। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नागेंद्र नाथ त्रिपाठी के भाजपा राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) नियुक्त होने पर दिल्ली स्थित भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में राजस्थान जनमंच के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता कैलाश सोनी के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर कैलाश सोनी एवं उनके सहयोगियों ने त्रिपाठी का प्रभु श्री श्याम का दुपट्टा ओढ़ाकर तथा भगवान श्रीराम की भव्य एवं दिव्य प्रतिमा भेंट कर सम्मान किया। समारोह के दौरान आत्मीय वातावरण में विभिन्न संगठनात्मक एवं समसामयिक विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
नवनियुक्त भाजपा राष्ट्रीय संगठक नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने राजस्थान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा संगठन की गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया। वहीं भाजपा नेता कैलाश सोनी ने उन्हें भीलवाड़ा आगमन का निमंत्रण भी दिया, जिसे उन्होंने सकारात्मक रूप से स्वीकार किया।
गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 1 जून 2026 को नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को भाजपा राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) के महत्वपूर्ण दायित्व पर नियुक्त किया था। उनकी नियुक्ति को संगठनात्मक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।
राजस्थान जनमंच के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि त्रिपाठी के नेतृत्व एवं अनुभव का लाभ संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा तथा कार्यकर्ताओं और संगठन के बीच समन्वय और अधिक मजबूत होगा।
✍️ मोनू सुरेश छीपा
द वॉयस ऑफ राजस्थान
भीलवाड़ा
