परमा एकादशी पर श्री विष्णु कथा श्रवण कर श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ प्राप्त किया।

By admin

Published On:

Date:

परमा एकादशी पर श्री विष्णु कथा श्रवण कर श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ प्राप्त किया।

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर, बालाजी चौक में परमा एकादशी के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति एवं धार्मिक उत्साह के साथ धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये गए । मंदिर प्रांगण में भगवान श्रीकृष्ण एवं भगवान विष्णु के समक्ष श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर धर्म लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर भगवान विष्णु की महिमा का वर्णन करते हुए कथा का श्रवण कराया गया। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन में भाग लेकर भक्तिमय वातावरण का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान भगवान की आरती कर प्रसाद का वितरण भी किया गया। मंदिर महंत पवन दास वैष्णव ने बताया कि परमा एकादशी का व्रत अत्यंत पुण्यदायी एवं कल्याणकारी माना गया है। यह एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित होती है। इस दिन स्नान, पूजन, तुलसी दल अर्पण, विष्णु सहस्रनाम का पाठ तथा उपवास का विशेष महत्व है। रात्रि में भजन-कीर्तन एवं जागरण करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि शास्त्रों के अनुसार परमा एकादशी का व्रत करने से पापों का क्षय होता है तथा जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है। यह व्रत आध्यात्मिक उन्नति एवं मोक्ष प्रदान करने वाला माना गया है। श्रद्धा और भक्ति भाव से किया गया व्रत परिवार में सुख, सौभाग्य एवं मंगलकारी फल प्रदान करता है।
श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण एवं भगवान विष्णु से विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की।

Leave a Comment

Related News