राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद ने 22 सूत्री मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
शाहपुरा, 11 जून। राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद (रेसा) के बैनर तले ब्लॉक शाहपुरा के प्राचार्यों एवं पीईईओ ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों के समाधान की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी शाहपुरा को मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में परिषद द्वारा शिक्षा विभाग से संबंधित 22 सूत्री मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। इसमें प्राचार्यों एवं शिक्षा अधिकारियों के रिक्त पदों पर पदोन्नति, नवीन पद सृजन, पीईईओ को विशेष भत्ता, लंबित डीपीसी शीघ्र कराने, विद्यालयों में प्रशासनिक एवं शैक्षणिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने सहित विभिन्न मुद्दों को शामिल किया गया।
रेसा पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी मांगें विद्यालयों, विद्यार्थियों तथा शिक्षकों के हित से जुड़ी हुई हैं। इन मांगों के समाधान से शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाया जा सकेगा। परिषद ने राज्य सरकार से मांगों पर सकारात्मक एवं शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर ईश्वर लाल मीणा, विष्णु कुमार वैष्णव, शंकर लाल जाट सहित ब्लॉक क्षेत्र के अनेक प्राचार्य एवं पीईईओ उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन: शाहपुरा में राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद (रेसा) के प्रतिनिधियों ने 22 सूत्री मांगों को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
