चौधरी के मरणोपरांत नेत्रदान महादान से दो लोगों की दुनिया होगी रोशन
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)। स्थानीय पर्यावरण मित्र मंडल के प्रयासों से क्षेत्र में एक और मरणोपरांत नेत्रदान महादान संपन्न हुआ। बिजयनगर स्थित विश्वकर्मा फार्म हाउस के पास राजीव कॉलोनी निवासी स्वर्गीय पुरुषोत्तम दास चौधरी (सिंधी) के आकस्मिक निधन के बाद उनके परिजनों ने दुःख की घड़ी में भी मानवता और समाजसेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
पर्यावरण मित्र मंडल की प्रेरणा से दिवंगत पुरुषोत्तम दास चौधरी के नेत्रदान का पुनीत कार्य संपन्न कराया गया। उनके नेत्रदान से अब दो नेत्रहीन व्यक्तियों के जीवन में रोशनी आने का मार्ग प्रशस्त होगा।
नेत्रदान की प्रक्रिया आई बैंक सोसायटी अजमेर की टीम द्वारा सफलतापूर्वक पूर्ण की गई। इस दौरान स्वर्गीय चौधरी के भाई सुरेश चौधरी (डाक विभाग) सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे और इस मानवीय कार्य में सहयोग प्रदान किया।
पर्यावरण मित्र मंडल के पदाधिकारियों ने चौधरी परिवार के इस प्रेरणादायी निर्णय की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। मंडल ने कहा कि नेत्रदान महादान है, जो किसी व्यक्ति के निधन के बाद भी दो लोगों के जीवन को नई रोशनी प्रदान कर सकता है। समाज के अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए आगे आना चाहिए।
प्रेषक: रामकिशन वैष्णव, गुलाबपुरा
प्रकाशन हेतु:
मोनू सुरेश छीपा
संपादक, द वॉयस ऑफ राजस्थान
मो. 9667171141 | 9530303019
