भाजपा के 12 वर्ष पूर्ण होने पर हुरड़ा पंचायत समिति में प्रबुद्धजन सम्मान, वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के” अभियान के अंतर्गत गुरुवार को पंचायत समिति परिसर हुरड़ा में प्रबुद्धजन संपर्क एवं सम्मान समारोह, वृक्षारोपण तथा स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आसींद-हुरड़ा विधायक रहे। समारोह में क्षेत्र के प्रबुद्धजन, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं स्वागत के साथ हुआ।
इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रबुद्धजनों का सम्मान किया गया तथा उनके अनुभवों एवं सुझावों को साझा किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना विकास, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण, युवाओं के उत्थान तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।
कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण किया गया तथा स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ भारत के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया गया। उपस्थित जनों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।
विधायक जब्बर सिंह सांखला ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण का आंदोलन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में अशोक तलाईच (जिला उपाध्यक्ष), भगवती लाल शर्मा (विधानसभा संयोजक), निवर्तमान प्रधान कृष्ण सिंह राठौड़, हेमराज चौधरी (भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष), पूर्व मंडल अध्यक्ष हनुवंत सिंह राठौड़, गुलाबपुरा नगर भाजपा अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह राठौड़, महामंत्री पीयूष मेवाड़ा, गणेश देवासी, मनोज तोषनीवाल, दीपक सेन, पंचायत समिति विकास अधिकारी मधुसूदन रत्नू, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर, जिला परिषद सदस्य रामलाल खटीक, पूर्व नेता प्रतिपक्ष उमराव चोरड़िया, अरिहंत जैन, नरेंद्र सिंह राठौड़, गिरिराज वैष्णव, महेन्द्र सिंह चूण्डावत, रोहित चौधरी, मंगल सिंह रासेड़ सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
प्रेषक : रामकिशन वैष्णव, गुलाबपुरा
प्रकाशन हेतु
मोनू सुरेश छीपा
संपादक, द वॉयस ऑफ राजस्थान
मो. 9667171141 | 9530303019
