पालिका सभागार में जनगणना कार्यक्रम के सुपरवाइजर एवं प्रगणकों की बैठक आयोजित
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)। नगरपालिका सभागार में जनगणना 2027 कार्यक्रम के अंतर्गत सुपरवाइजर एवं प्रगणकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का निरीक्षण जिला सांख्यिकी कार्यालय भीलवाड़ा से आए सतीश बसंदानी एवं विनोद खोईवाल द्वारा किया गया।
बैठक में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत तैयार किए जा रहे नजरी नक्शों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी तेजभान सिंह की उपस्थिति में सभी सुपरवाइजर एवं प्रगणकों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
विशेष रूप से ऐसे एचएलबी (HLB) क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिनके वार्डों में मकानों की संख्या अधिक है। प्रगणकों को नजरी नक्शे तैयार करने की प्रक्रिया एवं तकनीकी पहलुओं के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। सुपरवाइजर जयप्रकाश लखारा ने कुछ प्रगणकों द्वारा एचएलबी का सही विभाजन नहीं किए जाने तथा अन्य तकनीकी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए समाधान बताए।
बैठक के दौरान प्रगणकों द्वारा HLO ऐप पर की जा रही डेटा एंट्री का भी निरीक्षण किया गया तथा कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने जनगणना कार्य को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर सीता सुखवाल, नवीन शर्मा, दुर्गालाल शर्मा, जीवराज, सुनील लड्डा, संजू शर्मा, ऊषा शर्मा, लीला सुखवाल, इशराज रैगर, घनश्याम नुवाल, कविता वैष्णव, नागेश्वर दाधीच सहित सभी एचएलबी के प्रगणक उपस्थित रहे।
प्रेषक : रामकिशन वैष्णव, गुलाबपुरा
प्रकाशन हेतु
मोनू सुरेश छीपा
संपादक, द वॉयस ऑफ राजस्थान
मो. 9667171141 | 9530303019
