परमा एकादशी पर गौभक्तों ने गौमाता को आयुर्वेदिक लापसी व हरा चारा खिलाया
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)। परमा एकादशी के पावन अवसर पर स्थानीय श्री माधव गौ उपचार केंद्र में भीलवाड़ा से पधारे गौभक्तों एवं भारत विकास परिषद शाखा गुलाबपुरा के सदस्यों ने बीमार एवं पीड़ित गौवंशों की सेवा करते हुए आयुर्वेदिक लापसी का भोग, हरा चारा एवं गुड़ खिलाकर गौसेवा का पुण्य लाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर गौसेवा के लिए विभिन्न गौभक्तों ने हरे चारे एवं उपचार कार्यों हेतु सहयोग राशि समर्पित की। इनमें संजीव अरोड़ा ने ₹5100, मनीष खंडेलवाल ने ₹3100, मनोज कोगटा ने ₹5100, गौरव नागपाल ने ₹1100, हिमांशु काबरा ने ₹1100 तथा एक गौभक्त ने गुप्त रूप से ₹200 का सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान भारत विकास परिषद शाखा गुलाबपुरा द्वारा अपने परमा एकादशी स्थायी प्रकल्प के अंतर्गत पीड़ित गौवंशों के लिए आहार के चार कट्टे भेंट किए गए। वहीं परिषद परिवार की सदस्य रिया माहेश्वरी ने ₹2100 की सहयोग राशि समर्पित की।
इस मौके पर सूरजकरण लढा ने उपस्थित गौभक्तों को श्री माधव गौ उपचार केंद्र की सेवा गतिविधियों एवं गौवंश उपचार कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने गौसेवा में सहयोग करने वाले सभी दानदाताओं एवं गौभक्तों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने का आह्वान किया।
प्रेषक: रामकिशन वैष्णव, गुलाबपुरा
प्रकाशन हेतु:
मोनू सुरेश छीपा
संपादक, द वॉयस ऑफ राजस्थान
मो. 9667171141 | 9530303019
