भाजपा महिला मोर्चा ने कम तेल की थाली बनाकर दिया स्वस्थ जीवन का संदेश प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम ✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

By admin

Published On:

Date:

भाजपा महिला मोर्चा ने कम तेल की थाली बनाकर दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

मोनू सुरेश छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान

भीलवाड़ा, 12 जून। प्रधानमंत्री के आह्वान तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष के निर्देशानुसार भाजपा महिला मोर्चा द्वारा “कम तेल की थाली” कार्यक्रम का आयोजन कर आमजन को स्वस्थ खान-पान का संदेश दिया गया।

भाजपा मीडिया संयोजक महावीर समदानी ने बताया कि कार्यक्रम की संयोजिका रेखा परिहार की अध्यक्षता एवं सह-संयोजक मंजू पालीवाल तथा मीनाक्षी नाथ के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शास्त्री मंडल अध्यक्ष इंदु बंसल द्वारा कम तेल का उपयोग करते हुए चुकंदर के कटलेट एवं वेजिटेबल क्विनोआ (कीनूवा) तैयार किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को संतुलित एवं स्वस्थ भोजन अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा दैनिक जीवन में तेल की मात्रा कम करने के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

इस अवसर पर मंजू चेचानी, आरती कोगटा, ललिता कंवर, मंजू पंचोली, रेखा शर्मा, नेहा नागर, निशा जैन, सावित्री शर्मा सहित महिला मोर्चा की अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। सभी ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और परिवारों में पौष्टिक भोजन को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

Related News