शाहपुरा में भन्ते अश्वजीत जी का भव्य स्वागत, बुद्ध और बाबा साहब के विचारों से कराया अवगत

By admin

Published On:

Date:

✍️ मोनू सुरेश छीपा | द वॉयस ऑफ राजस्थान

शाहपुरा में भन्ते अश्वजीत जी का भव्य स्वागत, बुद्ध और बाबा साहब के विचारों से कराया अवगत


✍️ मोनू सुरेश छीपा | द वॉयस ऑफ राजस्थान


शाहपुरा, 13 जून। अम्बेडकर विचार मंच संस्थान के जिला अध्यक्ष सुरेश चन्द्र घुसर के विशेष आग्रह पर मन्दसौर जिले से पधारे भन्ते अश्वजीत जी का शाहपुरा में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर अम्बेडकर स्मारक पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर अम्बेडकर विचार मंच के सदस्यों द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


इसके पश्चात वाल्मीकि समाज के पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में खटीक समाज एवं वाल्मीकि समाज के लोगों ने भन्ते अश्वजीत जी का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में भन्ते जी ने भगवान गौतम बुद्ध एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धा व्यक्त की तथा उपस्थित लोगों को भगवान बुद्ध और बाबा साहब के जीवन, विचारों एवं उनके समाज सुधार के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।


कार्यक्रम में पूर्व पार्षद देवीलाल रेगर, शंकर खटीक, पूर्व वन अधिकारी दानमल परिहार, भैरूलाल पोंजी, प्राध्यापक सत्यनारायण खटीक, मुकेश खटीक (पीटीआई), घेवर चन्द, जयकिशन, राहुल, विजेन्द्र, पुष्पेन्द्र सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के बाद भन्ते अश्वजीत जी ने उपस्थित लोगों को आशीर्वाद प्रदान किया तथा जिला अध्यक्ष सुरेश चन्द्र घुसर के निवास पर भोजन ग्रहण किया। इसके बाद वे गणपतिया खेड़ा के लिए रवाना हुए। कैलाश जी कम्प्यूटर साहब के आग्रह पर वे फुलिया भी गए तथा शाहपुरा होते हुए भीलवाड़ा के लिए प्रस्थान किया।


अंत में अम्बेडकर विचार मंच संस्थान के जिला अध्यक्ष सुरेश चन्द्र घुसर ने सभी आगंतुकों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भन्ते अश्वजीत जी को डॉ. भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर भेंट कर सम्मानित भी किया गया।


Leave a Comment

Related News