महाराणा प्रताप विजय दिवस पर उमड़ेगा जनसैलाब: शाहपुरा से सैकड़ों सनातनी पहुंचेंगे उदयपुर, संघ प्रमुख मोहन भागवत करेंगे संबोधित

By admin

Published On:

Date:

✍️ मोनू सुरेश छीपा | द वॉयस ऑफ राजस्थान


महाराणा प्रताप विजय दिवस पर उमड़ेगा जनसैलाब: शाहपुरा से सैकड़ों सनातनी पहुंचेंगे उदयपुर, संघ प्रमुख मोहन भागवत करेंगे संबोधित


✍️ मोनू सुरेश छीपा | द वॉयस ऑफ राजस्थान


शाहपुरा, 13 जून। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की हल्दीघाटी विजय के गौरवशाली 450 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 जून 2026 को उदयपुर में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक ‘हल्दीघाटी विजय सार्द्ध चतु:-शती समारोह’ को लेकर शाहपुरा क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। इस राष्ट्र गौरव कार्यक्रम में भाग लेने के लिए शाहपुरा से सैकड़ों सनातनी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं राष्ट्रभक्त उदयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।


प्रताप गौरव केन्द्र “राष्ट्रीय तीर्थ” एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस विराट समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परम पूजनीय सरसंघचालक मोहनराव भागवत मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम बुधवार, 17 जून को प्रातः 9:30 बजे उदयपुर स्थित महाराणा भूपाल स्टेडियम (गांधी ग्राउंड) में आयोजित होगा।


कार्यक्रम की विशेषता यह है कि यह आयोजन महाराणा प्रताप की जन्म जयंती तथा हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। आयोजन समिति का मानना है कि हल्दीघाटी का युद्ध महाराणा प्रताप की वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक था तथा यह विजय भारतीय इतिहास का गौरवशाली अध्याय है।


समारोह में आने वाले श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों के लिए समिति ने विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी आगंतुकों को प्रवेश द्वार क्रमांक-1 से प्रवेश दिया जाएगा तथा कार्यक्रम के समय से पूर्व अपनी सीट ग्रहण करने की अपील की गई है।


शाहपुरा में इस आयोजन को लेकर युवाओं, महिलाओं एवं सामाजिक संगठनों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति के पदाधिकारियों प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा, दीपक कुमार शुक्ल, महावीर चपलोत एवं अनुराग सक्सेना सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने अधिकाधिक संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान किया है।


जिला संयोजक हिन्दू जागरण मंच हनुमान धाकड़ ने बताया कि शाहपुरा नगर से चार बसों सहित अनेक चार पहिया वाहन उदयपुर के लिए रवाना होंगे। उन्होंने सभी सनातनियों से सपरिवार कार्यक्रम में पहुंचकर इस ऐतिहासिक गौरव क्षण के साक्षी बनने की अपील की है।


सम्पर्क सूत्र:

हनुमान धाकड़, जिला संयोजक हिन्दू जागरण मंच

मो. 9828912907


“भाग ऊँ हूँण भड़ मिलै, न ह तपस्या रे ताप।

इण गिण माँ जीवंत जलै, जद जनम परताप।।”


Leave a Comment

Related News