उपकारागृह गुलाबपुरा का निरीक्षण, बंदियों की समस्याएं सुनीं और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं तालुका अध्यक्ष ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
गुलाबपुरा, 18 जून। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भीलवाड़ा की सचिव श्रीमती रश्मि आर्य एवं तालुका अध्यक्ष विनोद कुमार वाजा (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) ने गुरुवार को उपकारागृह गुलाबपुरा का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उपकारागृह में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं जैसे बिजली, पानी, स्वच्छता तथा बंदियों के साथ किसी प्रकार के भेदभाव की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही बंदियों से उनके मुकदमों, चिकित्सा सुविधाओं, भोजन व्यवस्था एवं अन्य समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई, ताकि जरूरतमंद बंदी न्यायिक सहायता का लाभ प्राप्त कर सकें।
निरीक्षण के दौरान एसीजेएम कार्तिक शर्मा, उपखंड अधिकारी दिव्यराज सिंह चुंडावत, सहायक इंचार्ज उपकारागृह सत्यनारायण चौधरी, पुलिस उप निरीक्षक शंकर सिंह, नर्सिंग ऑफिसर ओमप्रकाश लक्षकार, पीडब्ल्यूडी सहायक अभियंता कैलाश माली, प्राधिकरण के निजी सहायक दीपक अग्रवाल, तालुका सचिव श्रीमती सुनीता चौधरी, पैनल अधिवक्ता कुदरत अली एवं शरीफ मोहम्मद गौरी, पीएलवी अरविंद सिंह शेखावत, महादेव सैन, होमगार्ड भूपेंद्र सिंह सहित अन्य जेल कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसके साथ ही बोर्ड ऑफ विजिटर्स द्वारा उपकारागृह का त्रैमासिक निरीक्षण भी संपन्न किया गया।
— रामकिशन वैष्णव
द वॉयस ऑफ राजस्थान
